यात्रियों ने शेयर कीं दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर भारी भीड़ की तस्वीरें
इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट (दिल्ली) के टर्मिनल-3 पर भारी भीड़ की तस्वीरें कई यात्रियों ने ट्विटर पर शेयर की हैं। यात्रियों द्वारा कई दिनों से इमिग्रेशन, सुरक्षा जांच और लाउंज के लिए लंबी कतारें होने की शिकायतें की जा रही हैं। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि भीड़ पर नियंत्रण पाने के लिए टी3 पर अतिरिक्त बल की तैनाती की है।