यात्री की चप्पलों को काटकर तमिलनाडु के एयरपोर्ट पर निकाला गया ₹12.5 लाख का सोना
त्रिची एयरपोर्ट (तमिलनाडु) पर कस्टम्स ने रविवार को सिंगापुर से आए एक यात्री के पास से ₹12.5 लाख कीमत का 209-ग्राम वज़नी सोना बरामद किया। यात्री की चप्पलों को काटकर सोना निकाले जाने का वीडियो जारी हुआ है। बकौल कस्टम्स, सोने को बिस्किट के रूप में पेस्ट जैसे पदार्थ से बरामद किया गया जो चप्पलों के भीतर छिपाया गया था।