यात्री के पास था विस्फोटक व फर्ज़ी आधार: मंगलुरु में ऑटो में हुए विस्फोट मामले पर पुलिस
कर्नाटक पुलिस ने मंगलुरु में ऑटोरिक्शा में हुए विस्फोट मामले में उसमें सवार यात्री को 'संदिग्ध' बताया है। राज्य के डीजीपी प्रवीण सूद के मुताबिक, यात्री विस्फोटक लेकर जा रहा था और उसके पास फर्ज़ी या चोरी किया गया आधार कार्ड था। डीजीपी ने कहा, "वह (यात्री) 40% जल गया है...इसलिए हमें उससे पूछताछ करने के लिए इंतज़ार करना होगा।"