यात्री के बीमार पड़ने के चलते पाकिस्तान में उतरी हैदराबाद जा रही इंडिगो की फ्लाइट, हुई मौत

इंडिगो ने गुरुवार को कहा कि जेद्दा (सऊदी अरब) से हैदराबाद जा रही एक फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी के चलते कराची (पाकिस्तान) डायवर्ट किया गया। बकौल एयरलाइन्स, बीमार यात्री को डॉक्टरों ने देखा लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई और उसे मृत घोषित कर दिया गया। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद फ्लाइट कराची से हैदराबाद के लिए रवाना हो गई।

Load More