यात्री को ₹6 नहीं लौटाने पर बर्खास्त रेलकर्मी को राहत देने से बॉम्बे एचसी ने किया इनकार
बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक यात्री को ₹6 नहीं लौटाने पर नौकरी से निकाले गए रेलवे के एक टिकट बुकिंग क्लर्क को राहत देने से इनकार किया है। दरअसल, 1997 में एक आरपीएफ कॉन्स्टेबल ने खुद को यात्री बताकर टिकट खरीदा था और रेलकर्मी ने उसे ₹6 कम लौटाए थे। सतर्कता विभाग को रेलकर्मी की अलमारी से अतिरिक्त रुपए मिले थे।