यात्री ने इंडिगो की फ्लाइट में बिना कुशन वाली सीट की तस्वीर की शेयर, एयरलाइन ने दिया जवाब
एक महिला ने बेंगलुरु से भोपाल जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बिना कुशन वाली सीट की तस्वीर X पर शेयर कर लिखा है, "सुरक्षित पहुंचने की उम्मीद करती हूं।" जवाब देते हुए इंडिगो ने कहा, "साफ-सफाई के मद्देनज़र उड़ान से पहले सीट कुशन बदले गए थे...उन यात्रियों को सूचित कर दिया गया था जिन्हें ये सीटें आवंटित थीं।"