यात्री ने जांच से नाराज़ होकर एयरपोर्ट पर कहा- क्या मेरे सामान में बम है?; केस दर्ज
केरल के कोच्चि इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर सामान की जांच के दौरान 'बम' शब्द बोलने के आरोप में एक यात्री के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एयरपोर्ट के कर्मचारियों ने बताया कि यात्री के सामान का वज़न तय सीमा से अधिक था जिसके चलते बार-बार जांच की गई। इससे नाराज़ होकर उसने कहा कि क्या उसके सामान में बम है।