यात्री ने शेयर की काशी एक्सप्रेस में परोसे गए खाने में मिले कीड़े की तस्वीर, रेलवे ने दी प्रतिक्रिया
परवेज़ हाशमी नामक एक यात्री ने ‘X’ पर तस्वीरें शेयर कर दावा किया है कि काशी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15018) में परोसे गए खाने में उसे कीड़ा मिला है। शख्स ने तस्वीरों के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी टैग किया। इसके बाद रेल सेवा पोर्टल ने प्रतिक्रिया देते हुए शख्स से उसका पीएनआर और मोबाइल नंबर मांगा है।