याददाश्त खोने के बाद 'आशिकी' देखी थी, खुद को ही नहीं पहचान पाई थी: अभिनेत्री अनु अग्रवाल
अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने खुलासा किया है कि एक दुर्घटना में याददाश्त खोने के बाद उन्होंने अपनी फिल्म 'आशिकी' देखी थी और खुद को ही पहचान नहीं पाई थीं। उन्होंने कहा, "मेरी मां ने कई बार समझाया कि स्क्रीन पर मैं हूं लेकिन उसे खुद से नहीं जोड़ पाई। मुझे 'आशिकी 2' भी दिखाई गई लेकिन कुछ समझ नहीं आया।"