यान कोई भी हो, सेफ लैंडिंग ज़रूरी है: चंद्रयान 3 की सफलता पर वाहन चालकों से राजस्थान पुलिस
राजस्थान पुलिस ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर लोगों में तय गति से वाहन चलाने को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए 'X' पर लिखा, "चंद्रयान-3 ने धरती से चांद तक के सफर में रखा...अपनी गति का ध्यान...आप भी अपने यान को तय गति सीमा में चलाएं।" पुलिस ने कहा, "यान कोई भी हो सेफ लैंडिंग होनी ज़रूरी है।"