'यारियां-2' के कुछ सीन पर सिख समुदाय की आपत्ति के बाद लीड ऐक्टर ने मांगी माफी
'यारियां-2' में कृपाण वाले सीन पर सिख समुदाय की आपत्ति के बाद फिल्म के लीड ऐक्टर मीज़ान जाफरी और फिल्म की टीम ने माफी मांगी है। ऐक्टर और टीम ने एक बयान जारी कर कहा, "हम आप सभी से यह कहना चाहते हैं कि हमारा किसी समुदाय/व्यक्ति को ठेस पहुंचाने का उद्देश्य नहीं था...हम धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हैं।"