यासीन मलिक के महात्मा गांधी के अनुयायी होने का दावा करने पर अदालत ने क्या कहा?
यासीन मलिक ने एनआईए अदालत में कहा कि उसने 1994 में हिंसा छोड़कर महात्मा गांधी के शांतिपूर्ण मार्ग का अनुसरण किया था। हालांकि, अदालत ने कहा कि मलिक गांधी का अनुयायी होने का दावा नहीं कर सकता। बकौल अदालत, गांधी ने चौरी-चौरा हिंसा के बाद असहयोग आंदोलन वापस ले लिया था लेकिन मलिक ने कभी हिंसा की निंदा नहीं की।