याहू इंडिया ने एफडीआई नियमों के चलते 20 साल बाद न्यूज़ ऑपरेशन किया बंद
याहू ने एफडीआई नियमों के चलते करीब 20 साल बाद भारत में याहू न्यूज़ और याहू क्रिकेट समेत अन्य सामग्रियों का प्रकाशन बंद करने की घोषणा की है। हालांकि, याहू अकाउंट, मेल और सर्च प्रभावित नहीं होंगे। बकौल याहू, एफडीआई नियम भारत में डिजिटल सामग्री को संचालित व प्रकाशित करने वाली मीडिया कंपनियों के विदेशी स्वामित्व को सीमित करता है।