युगांडा ने टी20 विश्व कप 2024 के क्वॉलिफायर में ज़िम्बाब्वे को हराया
युगांडा ने रविवार को टी20 विश्व कप 2024 के अफ्रीका रीज़न क्वॉलिफायर में ज़िम्बाब्वे को हरा दिया। युगांडा ने ज़िम्बाब्वे को 136/7 के स्कोर पर रोकने के बाद 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। क्वॉलिफायर की अंकतालिका में युगांडा तीसरे स्थान पर पहुंच गया है जबकि ज़िम्बाब्वे चौथे स्थान पर है और अंकतालिका की टॉप-2 टीमें क्वॉलिफाई करेंगी।