युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, आईपीएल में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने
राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में नीतीश राणा को आउट करते ही उन्होंने यह मुकाम हासिल कर लिया। चहल ने अपने 143वें आईपीएल मैच में 184वां विकेट लेकर ड्वेन ब्रावो (183 विकेट) को पछाड़ दिया।