युद्ध की तैयारी तेज़ करें व जीतने की क्षमता बढ़ाएं: शी जिनपिंग ने चीनी सेना को दिए निर्देश
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार को अपने तीसरे कार्यकाल में सेना के संयुक्त अभियान कमान केंद्र की अपनी पहली यात्रा के दौरान कहा कि चीनी सेना युद्ध की तैयारी तेज़ करे और जीतने की क्षमता बढ़ाए। उन्होंने कहा कि चीन की राष्ट्रीय सुरक्षा बढ़़ती अस्थिरता व अनिश्चितता का सामना कर रही है और सैन्य कार्य कठिन बने हुए हैं।