युद्ध के चलते रूस पर लगाए प्रतिबंध, पश्चिम को ही ज़्यादा नुकसान पहुंचा रहे हैं: पुतिन
यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर लगाई गईं पाबंदियों पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि इन प्रतिबंधों का असर पश्चिमी देशों पर ही ज़्यादा हो रहा है। उन्होंने कहा कि कई देश पहले से भुखमरी का सामना कर रहे हैं, प्रतिबंध जारी रहे तो यूरोपीय संघ को भी ऐसे परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं जिन्हें उलटना मुश्किल होगा।