युद्ध के बीच 2022 के अंत तक रूसी तेल के आयात में 90% कटौती करने पर सहमत हुआ ईयू
यूरोपीय संघ (ईयू) के नेताओं ने यूक्रेन में हमलों को लेकर रूसी तेल के अधिकांश आयात को प्रतिबंधित करने को लेकर सहमति जताई है। यूरोपियन कमिशन की अध्यक्ष उर्सुला फॉन दर लायन ने कहा, "ईयू 2022 अंत तक प्रभावी रूप से तेल आयात में लगभग 90% की कटौती करेगा।" गौरतलब है कि यूरोप रूसी ऊर्जा का सबसे बड़ा खरीदार है।