युद्ध के बीच इज़रायल का दौरा करेंगे फ्रांस के राष्ट्रपति
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मंगलवार को इज़रायल का दौरा करेंगे जहां वह इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, मैक्रों फिलिस्तीनी राज्य के निर्माण के लिए शांति प्रक्रिया को फिर से शुरू करने का आह्वान करेंगे। गौरतलब है कि नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री मार्क रुटे ने भी इज़रायल का दौरा किया है।