युद्ध के बीच इज़रायल के रिकॉर्ड 3 लाख लोगों ने सेना की रिज़र्व ड्यूटी के लिए किया रिपोर्ट
इज़रायली सैन्य प्रवक्ता रियर-एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा है कि हमास के हमले के खिलाफ कार्रवाई के बीच देश के 3 लाख लोगों को सेना की रिज़र्व ड्यूटी के लिए बुलाया गया है। हगारी ने कहा, "हमने पहले कभी इतनी बड़ी तादाद में रिज़र्व सैनिक नहीं बुलाए।" इज़रायल ने 2-दिन पहले हमास के खिलाफ युद्ध का आधिकारिक एलान किया था।