युद्ध के बीच इज़रायल जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन बुधवार को इज़रायल का दौरा करेंगे जहां वह इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री ऐंटनी ब्लिंकन ने बताया कि बाइडन वहां यह जानेंगे कि गाज़ा में इज़रायल अपने ऑपरेशन को किस तरह चलाएगा जिससे कम-से-कम लोग हताहत हों और वहां लोगों को मानवीय सहायता मिलती रहे।