युद्ध के बीच भारत ने यूक्रेन को पोलैंड और रोमानिया के रास्ते भेजी राहत सामग्री
यूक्रेन के अनुरोध करने पर भारत ने बुधवार को पोलैंड और रोमानिया के रास्ते यूक्रेन को मानवीय सहायता की तीन खेप भेजीं। इन खेपों में 200 टेंट, 5,000 कंबल, 250 सोलर लैंप और 250 स्लीपिंग मैट शामिल हैं। वहीं, 167 कंबल, 190 टेंट, 500 सोलर लैंप, 500 सर्जिकल दस्तानों को शिपमेंट के लिए पैक कर के रखा गया है।