युद्ध में 2,870 यूक्रेनी सैनिक मारे गए; 498 रूसी सैनिकों की भी हुई मौत: रूस
रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि यूक्रेन में उसके 498 सैनिकों की मौत हुई है और 1,597 अन्य घायल हैं। वहीं, मंत्रालय ने बताया कि लगभग 2,870 यूक्रेनी सैनिक व 'नैशनलिस्ट' मारे गए जबकि करीब 3,700 अन्य घायल हैं। गौरतलब है, यूक्रेन ने युद्ध में अब तक 7,000 से अधिक रूसी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है।