युद्ध शुरू होने के बाद से 7.8 लाख लोग यूक्रेन से पोलैंड आ चुके हैं: पोलैंड के पीएमओ
पोलैंड के प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर बताया है कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से 7.8 लाख लोग यूक्रेन से पोलैंड में प्रवेश कर चुके हैं। पोलिश बॉर्डर गार्ड्स के मुताबिक, अकेले शुक्रवार को यूक्रेन से 1.06 लाख लोगों ने देश में प्रवेश किया। बकौल यूएन, अब तक 12 लाख से ज़्यादा लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं।