युद्ध से 1 दिन पहले यूक्रेन से निकले नवविवाहित भारतीय-यूक्रेनी कपल ने हैदराबाद में दिया रिसेप्शन
यूक्रेन पर रूसी हमले से एक दिन पहले वहां से निकलकर भारत आए हैदराबाद निवासी प्रतीक और उनकी नवविवाहित यूक्रेनी पत्नी ल्युबोव ने सोमवार को हैदराबाद में रिसेप्शन पार्टी आयोजित की। उनकी शादी की तस्वीरें ऑनलाइन शेयर हो रही हैं। यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद होने के बाद सीमावर्ती देशों के द्वारा भारतीयों को यूक्रेन से निकाला जा रहा है।