युवक ने एमपी में 16 वर्षीय लड़की को बाज़ार में मारी गोली, भाग न पाने पर खुद को भी किया शूट
मुरैना (मध्य प्रदेश) में शुक्रवार को एक युवक ने 16 वर्षीय लड़की को बाज़ार में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और घटनास्थल से भागने में असफल होने पर उसने खुद को भी शूट कर लिया। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी ने गोली मारने से पहले किशोरी से बातचीत की थी और इस दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई।