युवक ने गर्लफ्रेंड की चेन्नई के होटल में की हत्या, वॉट्सऐप स्टेटस पर लगाई शव की तस्वीर
चेन्नई (तमिलनाडु) में 20-वर्षीय युवक ने होटल के कमरे में 20-वर्षीय गर्लफ्रेंड की गला दबाकर हत्या की और शव की तस्वीर वॉट्सऐप स्टेटस पर लगा दी। युवती के दोस्तों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। बकौल पुलिस, चेक-इन के तुरंत बाद युवक के फोन में किसी और महिला की तस्वीर को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था।