युवक ने दिल्ली में पुलिस चौकी से बाइक निकालने के बाद किया स्टंट, किया गया गिरफ्तार
दिल्ली में एक 20 वर्षीय युवक ने एक पुलिस चौकी से बाइक निकालने के बाद खतरनाक स्टंट किया जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'स्टंट करना अपराध नहीं है' कैप्शन के साथ यह वीडियो पोस्ट किया था। पुलिस ने बाइक ज़ब्त कर युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।