युवक ने धीरेंद्र शास्त्री से कहा- इंटर में फेल हो गया; वह बोले- क्या चाहते हो हम पास करा दें?
पटना (बिहार) में हनुमंत कथा के दौरान एक युवक ने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री से कहा है कि वह इंटर (12वीं कक्षा) में फेल हो गया है और उसका दिमाग एक जगह नहीं लगता है। शास्त्री ने कहा, "अब क्या चाहते हो कि हम पास करा दें? व्यापार में सफलता मिलेगी। गलत संगत में पड़ गए थे। मन शांत भी होगा।"