युवक ने सगाई तुड़वाने के लिए युवती के मंगेतर को भेजी उसकी मॉर्फ्ड तस्वीरें, बिहार से हुआ अरेस्ट
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर फर्ज़ी प्रोफाइल बनाकर एक युवती के मंगेतर को उसकी मॉर्फ्ड तस्वीरें भेजने के आरोप में बिहार से 19-वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। बकौल महिला, इन तस्वीरों के चलते उसकी सगाई टूट गई। युवक ने बताया कि वह महिला की रिश्तेदार संग रिलेशनशिप में है जिसने उससे सगाई तुड़वाने को कहा था।