यूपी में युवकों ने ज्योतिषी से पूछा- गर्लफ्रेंड को कैसे मनाएं; बाद में बेहोश कर घर में की चोरी
कानपुर (यूपी) में 2 युवकों ने एक ज्योतिषी के घर से कथित तौर पर ₹4.5 लाख कैश व गहने चोरी किए हैं। बकौल ज्योतिषी, युवकों ने कुछ दिन पहले कुंडली दिखाकर नाराज़ गर्लफ्रेंड्स को मनाने का उपाय पूछा था और जब दोबारा घर आए तब दोनों ने उन्हें नशीले पदार्थ वाली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश करने के बाद चोरी की।