युवराज व धोनी की तरह बन सकती है हार्दिक व पंत की जोड़ी: सुनील गावस्कर
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने वाइट बॉल क्रिकेट में ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या की जोड़ी की तुलना युवराज सिंह और एम.एस. धोनी से किए जाने से जुड़े एक सवाल पर कहा है, "बिल्कुल...यह जोड़ी वैसी बन सकती है।" उन्होंने कहा, "जिस तरह युवराज-धोनी बड़े छक्के मारते थे...जिस तरह वे पारी संभालते थे..हार्दिक-पंत की वैसी ही जोड़ी...बन सकती है।"