युवराज सिंह ने चुना टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत का अपना प्लेइंग इलेवन
पूर्व भारतीय ऑल-राउंडर युवराज सिंह ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत का अपना प्लेइंग इलेवन चुना है। उन्होंने ओपनर के तौर पर रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल को चुना है। युवराज के प्लेइंग इलेवन में विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह भी शामिल हैं।