युवा लड़कियों के प्रशिक्षण के लिए 2 स्पोर्ट्स कंपनियां स्थापित करेगी भारतीय सेना
भारतीय सेना युवतियों को प्रशिक्षण देने के लिए 2 स्पोर्ट्स कंपनियों की स्थापना करेगी। एक अधिकारी ने बताया कि लड़कियों को अलग-अलग खेलों की ट्रेनिंग देने के लिए इन कंपनियों की स्थापना आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट, महु (एमपी) व आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट, पुणे (महाराष्ट्र) में होगी। इसका लक्ष्य युवा प्रतिभाओं की पहचान करना व लड़कियों को औपचारिक शिक्षा प्रदान करना होगा।