युवाओं को 15 मिनट में एटीएम तोड़ने की ट्रेनिंग देने वाले बिहार के 'रॉबिन-हुड' पर केस दर्ज
छपरा (बिहार) में कथित तौर पर बेरोज़गार युवाओं को 15 मिनट में एटीएम तोड़ने की ट्रेनिंग देने वाले सुधीर मिश्रा नामक एक शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बिहार पुलिस में सिपाही रह चुके आरोपी की पत्नी पंचायत की मुखिया है और उसके खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। शख्स को उसके गांव में 'रॉबिन-हुड' कहा जाता है।