युवाओं को नशे की लत से मुक्त कराने के लिए नीति बनाएगी सरकार: हिमाचल सीएम
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को कहा कि नशे की चपेट में आए युवाओं को इसकी लत से मुक्त कराने व उनके पुनर्वास के लिए राज्य सरकार नशा मुक्ति व पुनर्वास नीति तैयार करेगी। बकौल सीएम, युवा पीढ़ी अकेलेपन व मोबाइल में सिमटती गतिविधियों के चलते नशे की लत का शिकार हो रही है।