युवाओं में एंग्ज़ाइटी इंटरनेट के कारण बढ़ी, बचपन में इसके बारे में नहीं सुना था: जया बच्चन
अभिनेत्री जया बच्चन ने अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट 'वॉट द हेल नव्या' में कहा है कि इंटरनेट की वजह से आजकल युवाओं में एंग्ज़ाइटी अटैक बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा, "हमने अपने बचपन में कभी इसके (एंग्ज़ाइटी अटैक) बारे में नहीं सुना था। यह कहां से आया?" ऐक्ट्रेस के अनुसार, एंग्ज़ाइटी अत्यधिक जानकारी के कारण बढ़ती है।