युवावस्था में मरने के बारे में पोस्ट करने के कुछ घंटों बाद 19 वर्षीय टिक-टॉक स्टार नोरिऐगा मिले मृत
17 लाख फॉलोवर्स वाले टिक-टॉक स्टार कूपर नोरिऐगा का गुरुवार को 19-वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अधिकारियों के मुताबिक, नोरिऐगा लॉस एंजेलिस (अमेरिका) मॉल के पार्किंग लॉट में मृत मिले। निधन से कुछ घंटे पहले उन्होंने अपना एक वीडियो टिक-टॉक पर पोस्ट कर लिखा था, "किसे खयाल आया होगा कि इतनी कम उम्र में उनकी मौत हो जाएगी।"