यू/ए सर्टिफिकेट के लिए बोर्ड के आगे हाथ जोड़े, 70 मेसेज किए: 'ओएमजी 2' के निर्देशक अमित

फिल्म 'ओएमजी 2' के निर्देशक अमित राय ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने हाथ जोड़कर सेंसर बोर्ड से फिल्म को 'यू/ए' सर्टिफिकेट देने का आग्रह किया था। बकौल राय, सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को उन्होंने कम-से-कम 70 मेसेज किए लेकिन जवाब नहीं मिला। किशोरों के लिए सेक्स एजुकेशन पर आधारित फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दिया गया है।

Load More