यूएई के आसिफ खान ने जड़ा किसी असोसिएट देश के खिलाड़ी का सबसे तेज़ वनडे शतक
यूएई के 33-वर्षीय बल्लेबाज़ आसिफ खान ने किसी असोसिएट देश के खिलाड़ी द्वारा वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक जड़ दिया है। आसिफ ने गुरुवार को नेपाल के खिलाफ अपने आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग-2 मैच में 41 गेंदों पर शतक बनाया। कुल मिलाकर यह पुरुषों के वनडे क्रिकेट इतिहास में चौथा सबसे तेज़ शतक भी है।