यूएई के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन ज़ाएद अल नाहयान का 73 साल की उम्र में हुआ निधन
यूएई की सरकारी न्यूज़ एजेंसी डब्ल्यूएएम के मुताबिक, यूएई के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन ज़ाएद अल नाहयान का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है। 1948 में जन्मे खलीफा यूएई के दूसरे राष्ट्रपति और अबू धाबी अमीरात के 16वें शासक थे। उनके सौतेले भाई क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन ज़ाएद अल नाहयान उनकी जगह ले सकते हैं।