भारत के पूर्व क्रिकेटर लालचंद राजपूत को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। राजपूत ने कहा, "यूएई क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त करने के लिए यूएई क्रिकेट बोर्ड को धन्यवाद देना चाहता हूं।" गौरतलब है कि लालचंद राजपूत 2007 में पहला टी20I विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के मैनेजर थे।