यूएई ने सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को दिया 'गोल्डन वीज़ा'
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को 'गोल्डन वीज़ा' दिया है। भारत स्थित यूएई के दूतावास ने आनंद को 'गोल्डन वीज़ा' के लिए नॉमिनेट किया था। आनंद ने यूएई के अधिकारियों के साथ अपनी तस्वीर 'X' पर शेयर कर लिखा, "मेरे जैसे साधारण शिक्षक के लिए दुबई में 'गोल्डन वीज़ा' मिलना एक शानदार एहसास है।"