यूएई पर हमले के बाद यमन में सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के हमले में 20 लोग मारे गए: रिपोर्ट
यमन के हाउती विद्रोहियों से लड़ने वाले सऊदी नेतृत्व गठबंधन द्वारा किए गए हवाई हमलों में नागरिकों सहित कम-से-कम 20 लोग मारे गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सना (यमन की राजधानी) पर 2019 के बाद किया गया यह सबसे घातक हमला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में हाउती नेता मेजर जनरल अब्दुल्लाह कासिम अल-जुनैद की मौत हो गई।