यूएई में पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद भारतीय शख्स ने की आत्महत्या
पुलिस के अनुसार, शारजाह (यूएई) में एक भारतीय शख्स ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद अपने अपार्टमेंट की 11वीं मंज़िल से कूदकर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारियों को शव के पास से एक नोट भी बरामद हुआ है जिसमें उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। बकौल पुलिस, मामले में जांच की जा रही है।