यूएई में बारिश के बीच 'अहलन मोदी' इवेंट में हिस्सा लेने वाले लोगों की संख्या घटाकर 35,000 की गई

अबू धाबी (यूएई) में बारिश के बीच 'अहलन मोदी' कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोगों की संख्या को 80,000 से घटाकर 35,000 कर दिया गया है। गौरतलब है, मंगलवार को ज़ायद स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रवासी भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे। इवेंट में 700 से अधिक कलाकार परफॉर्म करेंगे।

Load More