यूएई में हमले में मारे गए दोनों भारतीयों के परिवार को हर संभव मदद मुहैया कराएगा भारत: राजदूत
यूएई में भारत के राजदूत संजय सुधीर ने कहा कि अबू धाबी के एयरपोर्ट के पास कथित रूप से हाउती द्वारा किए गए संदिग्ध ड्रोन हमले में मारे गए 2 भारतीयों के परिवार को भारत हर संभव सहायता मुहैया कराएगा। भारतीय दूतावास ने हमले में मारे गए भारतीयों की पहचान अब तक उजागर नहीं की है।