यूएई में हैदराबाद की महिला से शादी करने के बाद भारत में अवैध रूप से रह रहा पाक नागरिक अरेस्ट
हैदराबाद (तेलंगाना) पुलिस ने भारत में अवैध रूप से रह रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने यूएई में हैदराबाद की एक महिला से शादी की थी और 2022 में बिना वीज़ा के नेपाल के रास्ते भारत आकर उसके घर में रह रहा था। बकौल पुलिस, उसके ससुरालवाले फरार हो गए हैं।