यूएई से आए यात्री में दिखे मंकीपॉक्स के लक्षण: केरल की मंत्री
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया है कि यूएई से तीन-दिन पहले केरल पहुंचे एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण विकसित हुए हैं। बकौल मंत्री, शख्स का सैंपल पुणे स्थित नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजा गया है और गुरुवार शाम तक अंतिम रिपोर्ट आ सकती है। भारत में अबतक मंकीपॉक्स का एक भी केस रिपोर्ट नहीं हुआ है।