यूएन प्रमुख गुटेरेश ने की भारत-चीन सीमा पर तनाव कम करने की अपील

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेश ने भारत-चीन सीमा पर तनाव कम करने की अपील की है। गुटेरेश के प्रवक्ता स्टीफन दुजैरिक ने कहा ''हम तनाव कम करने और यह सुनिश्चित करने का आह्वान करते हैं कि वहां स्थिति और न बिगड़े।'' अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत-चीन सैनिकों के बीच झड़प के बाद यह बयान आया है।

Load More